खेल व रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को दिया नैतिक मूल्यों का संदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने वृंदावन योजना में सत्य संस्कारशाला का आयोजन किया। 60 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। खेल और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सत्य, नैतिक मूल्य और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया। साध्वी शालिनी भारती ने बच्चों को सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

खेल व रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को दिया नैतिक मूल्यों का संदेश

लखनऊ, संवाददाता। वृंदावन योजना के सेक्टर छह-बी में रविवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा सत्य संस्कारशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 60 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेल व रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सत्य के महत्व, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया। संस्थान की साध्वी शालिनी भारती ने बच्चों को समझाया कि जीवन में हर परिस्थिति में विवेकपूर्ण निर्णय लेकर सत्य का साथ देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को निर्भय होकर सच के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।

संस्थान की संयोजिका साध्वी ऋतु भारती ने बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान समाज में आध्यात्मिक व सामाजिक जागरूकता के लिए नियमित रूप से ऐसी संस्कारशालाएं आयोजित करता रहता है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।