ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअयोध्या में दिव्य दीपावली उत्सव पर आज आएंगे मुख्यमंत्री

अयोध्या में दिव्य दीपावली उत्सव पर आज आएंगे मुख्यमंत्री

राम की नगरी अयोध्या में 18 अक्तूबर को दिव्य दीपावली उत्सव एवं श्रीराम राज्याभिषेक का आयोजन किया गया है। इस उत्सव में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री, दो...

अयोध्या में दिव्य दीपावली उत्सव पर आज आएंगे मुख्यमंत्री
वरिष्ठ संवाददाता,लखनऊTue, 17 Oct 2017 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

राम की नगरी अयोध्या में 18 अक्तूबर को दिव्य दीपावली उत्सव एवं श्रीराम राज्याभिषेक का आयोजन किया गया है। इस उत्सव में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री, दो केन्द्रीय मंत्री समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री शिरकत करेंगे। आयोजन की सभी तैयारियों को देर रात तक अंतिम रूप दिया जाता रहा।

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान करीब दो लाख दीप प्रज्वलित कर नया विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री करीब 135 करोड़ रुपये की पर्यटन योजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। श्री गुप्त के अनुसार अयोध्या की हेरिटेज वॉक इस उत्सव का खास आकर्षण होगी। रामायण के प्रसंगों पर केंद्रित शोभा यात्रा निकाली जाएगी। त्रेता युग की तरह पुष्पक विमान की तर्ज पर हेलीकॉप्टर से श्रीराम व सीता का अवतरण होगा। मुख्यमंत्री की ओर से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सौगात दी जाएगी। मुख्यमंत्री सरयू आरती भी करेंगे। लेजर शो के माध्यम से रामकथा का प्रदर्शन होगा। रामलीला का भी मंचन किया जाएगा। अयोध्या विधायक ने बताया कि इस आयोजन में खासतौर पर केन्द्रीय संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा एवं केजे अल्फोंस भी शिरकत करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें