सड़क पर खाना फेंकने पर दो पक्ष भिड़े, पथराव हुआ
लखनऊ के कृष्णानगर में खाना फेंकने पर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ। पथराव में दो महिलाएं और एक युवक घायल हुए। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही जारी।

लखनऊ। कृष्णानगर इलाके के आजाद नगर में दो दिन पहले रात के समय रोड पर खाना डालने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हुआ था। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। जिसमें दूसरे पक्ष से दो महिलाएं और एक युवक घायल हो गया। आजाद नगर निवासी मुस्तकिम का आरोप है कि बीती 2 जून की रात करीब 11 बजे रोड पर उनके पड़ोसी निसार अहमद के घर के लोगों ने बचा हुआ खाना फेंक दिया था। जब उन्होंने विरोध किया तो निसार अहमद और उनके लड़के रिजवान, अदनान, उनकी लड़कियां उजाली, जुगनू, गड्डी तथा उनकी पत्नी सकीना बेगम गाली-गलौच करने लगे।
इस दौरान वह लोग गुम्मा चलाने लगे। जिससे पीड़ित की मां नसीम बानो और भाई शेरू महताब, बहन हूस्ना का सर फट गया। सभी को लोकबंधु में इलाज के लिए भेजा गया। पीड़ित ने थाने पर पड़ोसी के खिलाफ नामजद शिकायत की। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


