Lucknow News: भाजपा का झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: - महिला ने पड़ोसन पर दर्ज कराया उत्पीड़न का मुकदमा - पारा पुलिस ने दर्ज

Lucknow News: भाजपा का झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद

Lucknow News: पारा इलाके में भाजपा का झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। झंडा लगाने का विरोध करने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए एक महिला ने अपनी पड़ोसन के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी काशीराम कॉलोनी हंसखेड़ा निवासी मीना द्विवेदी ने पारा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पड़ोसी हिमांशी यादव उन्हें लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं। आरोप है कि बीती 11 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे हिमांशी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

इस दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की व मारपीट हुई। तहरीर में मीना ने कहा कि विवाद के दौरान आरोपी महिला ने भाजपा का झंडा नहीं लगाने देने की बात कही और झंडे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उनके परिवार के सामने अश्लील हरकतें कीं और झूठे दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। मीना द्विवेदी का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और उत्पीड़न के कारण उनका पूरा परिवार भय और तनाव में है। उन्हें आशंका है कि उनके या परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पीड़िता की शिकायत पर पारा पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रकरण की विवेचना जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।