Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDispute Erupts Over Electric Pole Installation Near Lucknow School
बिजली लाइनमैन और पार्षद में मारपीट

बिजली लाइनमैन और पार्षद में मारपीट

संक्षेप:

Lucknow News - -गईती और फावड़े से मारने के प्रयास का आरोप -लाजपत नगर प्राइमरी स्कूल के पास

Dec 23, 2025 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। चौक में लाजपत नगर स्थित नगर निगम के प्राइमरी स्कूल के बाहर फुटपाथ पर बिजली का खंभा लगाने और ट्रांसफार्मर रखे जाने को लेकर बिजली विभाग की तरफ से की जा रही खुदाई से विवाद हो गया। बच्चों की सुरक्षा के लिए बिना फेंसिंग के खंभा और ट्रांसफार्मर लगाने का स्थानीय पार्षद ने विरोध किया। संबंधित लाइनमैन को काम रोकने को कहा। इस बात को लेकर पहले दोनों में बहस हुई। बाद में मारपीट हो गई। घंटाघर उपकेंद्र के एई ने लाइनमैन की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पार्षद के खिलाफ तहरीर दी है। जेई अशोक कुमार ने चौक थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अखिलेश पाल, मुजीब, विशाल, विनोद, विक्की और अन्य स्टाफ को लाइनमैन विनय कुमार गुप्ता के साथ मंगलवार की सुबह 10.30 बजे नगर निगम प्राइमरी स्कूल के पास कार्य करवाने के लिए भेजा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब वहां हमारी टीम काम कर रही थी तब चौक वार्ड के पार्षद अनुराग मिश्रा आए। लाइनमैन के साथ मारपीट करने लगे। अपने अन्य साथियों की मदद से उसे प्राइमरी स्कूल के अंदर जबरन घसीट कर ले गए। वहां गईती और फावड़ा से उसे मारने का प्रयास किया। कपड़े भी फाड़ दिए। विभाग के स्टाफ ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पार्षद ने सभी को गाली देते हुए स्कूल का गेट बंद कर फिर मारपीट की। थाना प्रभारी ने कहा कि तहरीर दिए जाने की जानकारी नहीं है। इसे दिखवाता हूं। लाजपत नगर प्राथमिक विद्यालय के बाहर हाल ही में फुटपाथ को खोद कर बिना किसी सुरक्षा उपकरण बिजली का खंभा और ट्रांसफार्मर खुले में लगाया जा रहा था। विद्यालय में 800 बच्चे पढ़ते हैं, उनकी सुरक्षा के लिए फेंसिंग के बाद ही खंभा लगाने को कहा। मौके पर एक्सईएन भी पहुंचे थे। अनुराग मिश्रा, पार्षद, चौक नगर निगम स्कूल के पास आरएमयू में कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद का संविदा कर्मियों के साथ विवाद हो गया। सूचना मिलते ही मैं मौके पर गया। पार्षद की जो भी शिकायत है, उसे दूर किया जाएगा। रमन वासुमित्रा, अधिशासी अभियंता