ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊब्लड बैंक का प्रभार रिटायर डॉक्टर को देने से नाराजगी

ब्लड बैंक का प्रभार रिटायर डॉक्टर को देने से नाराजगी

retired doctor

ब्लड बैंक का प्रभार रिटायर डॉक्टर को देने से नाराजगी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 26 Feb 2020 09:42 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाताबलरामपुर अस्पताल में रिटायर डॉक्टर को ब्लड बैंक का प्रभार दिए जाने से डॉक्टरों में नाराजगी है। इस मामले में डॉक्टरों की ओर से उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। पीएमएस संवर्ग के डॉक्टर से छीना काम बलरामपुर अस्पताल के ब्लड बैंक में गोमती नगर के लोहिया पैथालॉजिस्ट डॉक्टर को चार्ज दिया गया। यह पैथालॉजिस्ट पीएमएस सेवा के स्थायी डॉक्टर हैं। लोहिया के विलय के बाद उनका स्थानांतरण बलरामपुर अस्पताल किया गया है। वहीं, दूसरे जनपद से काफी समय पहले रिटायर हुए एक डॉक्टर को एनएचएम से संविदा के आधार पर बलरामपुर में भर्ती किया गया। अस्पताल के डॉक्टरों का आरोप है कि संस्थान के आला अफसर ने संविदा पर आए इन डॉक्टरों को ब्लड बैंक का चार्ज दे दिया। जबकि स्थायी पीएमएस संवर्ग के पैथालॉजिस्ट डॉक्टर से चार्ज छीन लिया गया। यह पीएमएस संवर्ग के लिए अपमानजनक है। बिना शासन की अनुमति के कराते रहे काम वहीं रिटायर ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट को करीब डेढ़ साल तक बिना शासन की अनुमति के ओपीडी में अहम काम करवाते रहे। शासन की सख्ती के बाद रिटायर कर्मचारी से जिम्मेदारी वापस लेने में देरी की।वर्जन प्रशासनिक स्तर पर अफसर महत्वपूर्ण पदों पर किसी भी जिम्मेदार को प्रभार दे सकते हैं। इसमें रिटायर या संविदा को भी चार्ज दिया जा सकता है। एसएम त्रिपाठी, प्रवक्ता, बलरामपुर अस्पताल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें