
त्रिस्तरीय पंचायत मदाता सूची में 14.13 लाख अधिक नाम
Lucknow News - - त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची में 12.69 करोड़ वोटर - यूपी की वोटर लिस्ट में
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जो मतदाता सूची जारी की गई है, उसमें 12.55 करोड़ मतदाता हैं। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली जो राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तैयार की गई उसमें 12.69 करोड़ मतदाताओं के नाम हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से इस अंतर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण-2026 पिछले महीनों में किया गया। मतदाता सूची में पहले 12.69 करोड़ मतदाताओं के नाम थे। फिर मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण में 1.81 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए लेकिन 1.41 करोड़ मृत व विस्थापित मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए।
जिसके बाद 40.19 लाख नए मतदाता बढ़े और अब त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली में कुल 12.69 करोड़ वोटरों के नाम हैं। दूसरी ओर लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में 12.55 करोड़ मतदाताओं के ही नाम हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी संजय सिंह, निषाद पार्टी के अध्यक्ष व मत्स्य मंत्री संजय निषाद के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर दोनों में इतनी विसंगित क्यों है। फिलहाल यूपी की जो ड्राफ्ट मतदाता सूची 12.55 करोड़ वोटरों की जारी की गई है उसमें भी 1.04 करोड़ लोगों की मैपिंग वर्ष 2003 की सूची से नहीं हो पाई है। ऐसे में इन 1.04 करोड़ मतदाताओं में से भी बड़ी संख्या में आगे नाम कटेंगे तो कुल मतदताओं की संख्या और घटेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




