चौपटिया के नलों में भी आया सीवर का पानी
Lucknow News - हुसैनगंज के डायमंड डेयरी क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलकल विभाग ने कई बार शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं किया। चौपटिया क्षेत्र में भी नलों से सीवर का पानी आने लगा है, जिससे बीमारी का खतरा बढ़ गया है।

हुसैनगंज के डायमंडी डेयरी की समस्या भी बरकरार शिकायत के बाद जलकल नहीं कर रहा समाधान लखनऊ। प्रमुख संवाददाता हुसैनगंज के डायमंड डेयरी क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या का समाधान हो नहीं पाया और अब चौपटिया में भी नलों से सीवर का पानी आने लगा है। गुरुवार को यहां के कक्कड़ पार्क, मौसम वाली गली (405/101) सहित आसपास के इलाकों में नलों से सीवर युक्त, बदबूदार और काले रंग का पानी आया। हालात यह हैं कि लोग पीने का पानी तो दूर, हाथ-मुंह धोने से भी कतरा रहे हैं। 20 दिनों से गंदा पानी, जिम्मेदार बेखबर डायमंड डेयरी के पास बर्फखाना, कानपुर डेयरी और आसपास के मोहल्लों में पिछले करीब 20 दिनों से नलों में गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो जलकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही कोई स्थायी समाधान किया गया। मजबूर होकर बीते मंगलवार को दर्जनों नागरिकों ने नलों से आ रहे गंदे पानी को बाल्टियों में भरकर प्रदर्शन किया था। चौपटिया में गंदे पानी से बीमारी का खतरा हुसैनगंज की अनदेखी का खामियाजा अब चौपटिया क्षेत्र भुगत रहा है। कक्कड़ पार्क और मौसम वाली गली के लोग बता रहे हैं कि अब यहां भी नलों से सीवर युक्त पानी आने लगा है। स्थानीय लोगों को डर है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जलजनित बीमारियां फैल सकती हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर लोग खासे चिंतित हैं। प्रदर्शन के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार गंदे पानी को लेकर जब लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया, तब भी जिम्मेदार महकमा नहीं चेता। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती। पाइपलाइन लीकेज, सीवर की लाइन से पानी का मिलना या सप्लाई सिस्टम की गड़बड़ी, किसी भी बिंदु पर गंभीर जांच नहीं की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




