पशुपालन विभाग के डायरेक्टर के यहां डकैती करने वाला एक और गिरफ्तार
Lucknow News - लखनऊ के हसनगंज में पशुपालन विभाग के निदेशक प्रसिद्ध नारायण सिंह को बंधक बनाकर डकैती करने के आरोप में पुलिस ने एक और आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार किया है। पहले से ही छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि...

लखनऊ, संवाददाता। हसनगंज में पशुपालन विभाग के डायरेक्टर प्रसिद्ध नारायण सिंह को घर में बंधक बनाकर डकैती के एक और आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। हसनगंज पुलिस इस मामले में छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, दो आरोपी कोर्ट में समर्पण कर चुके हैं। इंस्पेक्टर हसनगंज अमर सिंह के मुताबिक बीते 14 दिसंबर को पशुपालन विभाग के निदेशक प्रसिद्ध नारायण सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि हसनगंज स्थित घर में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर दो लाख रुपये, जेवर और दो मोबाल फोन लूटकर भाग गए थे।
इस मामले में रविवार को चिनहट के लौलाई निवासी गुलफाम को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी रोहित यादव उर्फ नेपाली, अशफाक हुसैन, तारिक महमूद, मो. शीश उर्फ रिजवान, पवन जैसवार व उज्जवल सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं आरोप समी अहमद उर्फ राजा व अभिषेक सिंह कोर्ट में समर्पण कर चुके हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


