निदेशक से मिलकर कर्मियों ने की प्रोन्नति की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय में कर्मियों ने नई निदेशक

निदेशक से मिलकर कर्मियों ने की प्रोन्नति की मांग

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय में कर्मियों ने नई निदेशक हर्षिता माथुर से गुरुवार को मुलाकात की। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह यादव व महामंत्री अभिषेक वाजपेयी ने निदेशक से मांग की कि कर्मचारियों की लंबित प्रोन्नति को शीघ्र किया जाए। वहीं एसीपी भी कर्मियों को शीघ्र दी जाए। निदेशक कर्मियों को आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द उनकी मांगों पर नियमानुसार विचार कर उन्हें पूरा कराएंगी। कर्मियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह विभाग को आगे बढ़ाने के लिए उनका पूरा सहयोग करेंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।