गुड न्यूज! लखनऊ से गाजियाबाद की फ्लाइट जल्द शुरू, यात्रियों का काफी समय बचेगा
Lucknow News - अमौसी स्थित एयरपोर्ट से जल्द ही गाजियाबाद की सीधी फ्लाइट शुरू हो सकती है। छोटे विमान की सेवा देने वाली एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल में शामिल कर लिया लेकिन अभी बुकिंग शुरू नहीं की है।

अमौसी स्थित एयरपोर्ट से जल्द ही गाजियाबाद की सीधी फ्लाइट शुरू हो सकती है। छोटे विमान की सेवा देने वाली एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल में शामिल कर लिया लेकिन अभी बुकिंग शुरू नहीं की है। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एयरलाइंस ने फिलहाल अपनी झारसूंगड़ा से लखनऊ के बीच फ्लाइटें स्थगित कर रखी हैं। दूसरी ओर अपने शेड्यूल में गाजियाबाद के हिंडन को शामिल कर लिया है। सूत्र के अनुसार शुरुआत में एयरलाइंस किशनगढ़ से कनेक्टिविटी देने की तैयारी कर रही है। साथ ही कुछ दिन में यानी मार्च के अंत तक गाजियाबाद से लखनऊ की सीधी फ्लाइट शुरू कर देगी।
सिर्फ, यह स्टार एयर ही नहीं, बड़ी एयरलाइंस भी मौजूदा समय गाजियाबाद से लखनऊ के बीच यात्रियों के लोड का सर्वे कर रहीं हैं। प्रमुख एयरलाइंस ने हाल ही में मुम्बई के नए एयरपोर्ट नवी मुम्बई से कनेक्टिविटी दी है। ये एयरलाइंस भी यह सर्वे कर रही है कि लखनऊ से दिल्ली जाने वाले कितने यात्री गाजियाबाद या यूपी की सरहद वाले जिलों के हैं। हिंडन और जेवर घटाएंगे दिल्ली यूपी का ट्राफिक लोड आने वाले समय में गाजियाबाद का हिंडन और नोएडा जेवर एयरपोर्ट यात्रियों का काफी समय बचाएंगे।
मौजूदा समय बड़ी संख्या में ऐसे यात्री हैं जिनको नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद जाना होता है। मजबूरी में उनको दिल्ली तक जाना पड़ता है। वहां से यहां आने के लिए भी पहले दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे हैं। कुछ समय पहले तक लखनऊ से आगरा की सीधी फ्लाइट एनसीआर के यूपी वाले हिस्सों के लिए बड़ा सहारा थी। यह फ्लाइट तकनीकी कारणों से बंद हो गई। अब हिंडन और जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइटें शुरू होने के बाद दिल्ली से सटे यूपी के शहरों के यात्री इन हवाईअड्डों का ही रुख करेंगे। नोएडा या गाजियाबाद से मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर जैसे शहरों से सड़क मार्ग से पहुंचना दिल्ली की बजाए ज्यादा आसान है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


