ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊचंद्रयान 2 से संबंधित क्विज की तैयारी करवाएं डीआईओएस

चंद्रयान 2 से संबंधित क्विज की तैयारी करवाएं डीआईओएस

राज्य मुख्यालय। माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने कहा है कि सभी स्कूल कार्ययोजना बना कर चंद्रयान 2 से संबंधित क्विज प्रतियोगिता की तैयारी करवाये। इसमें जीतने वाले 2 विद्यार्थियों...

चंद्रयान 2 से संबंधित क्विज की तैयारी करवाएं डीआईओएस
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 22 Aug 2019 08:09 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता-राज्य मुख्यालय

माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने कहा है कि सभी स्कूल कार्ययोजना बना कर चंद्रयान 2 से संबंधित क्विज प्रतियोगिता की तैयारी करवाये। इसमें जीतने वाले 2 विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ इसरो में चंद्रयान-2 को चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए देखने का मौका मिलेगा।

यह ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता केंद्र सरकार इसरो के साथ मिलकर कर रही है। उन्होंने कहा है कि इसमें कक्षा-8 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसमें जागरूकता अभियान चलाने के लिए जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी को भी जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को इसकी मॉनटिरंग करने के निर्देश भी दिये हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें