ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊडिप्टी सीएम नहीं पहुंचे मिहींपुरवा, निराश हुए लोग

डिप्टी सीएम नहीं पहुंचे मिहींपुरवा, निराश हुए लोग

मिहींपुरवा ब्लॉक के ग्राम रायबोझा में बुधवार को सुबह उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को गुरुवार को सावित्री शिक्षा निकेतन विद्यालय रायबोझा का शिलान्यास करने आना था। बुधवार को कार्यक्रम से महज 15 मिनट...

डिप्टी सीएम नहीं पहुंचे मिहींपुरवा, निराश हुए लोग
हिन्दुस्तान संवाद,बहराइच। Wed, 15 Jan 2020 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

मिहींपुरवा ब्लॉक के ग्राम रायबोझा में बुधवार को सुबह उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को गुरुवार को सावित्री शिक्षा निकेतन विद्यालय रायबोझा का शिलान्यास करने आना था। बुधवार को कार्यक्रम से महज 15 मिनट पूर्व उपमुख्यमंत्री के न आने की सूचना पाकर क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को काफी निराश होना पड़ा। उन्होंने फोन पर बताया कि मौसम की खराबी की वजह से वह नहीं पहुंच पा रहे हैं। डिप्टी सीएम की गैर मौजूदगी में सहकारिता मंत्री, सांसद व विधायकों ने सामूहिक रूप से विद्यालय का शिलान्यास किया।
उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बलहा विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह था। काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जोर-शोर से नारेबाजी करते हुए उपमुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए थे। सुबह से ही‌ कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा होने लगी थी, दोपहर 12 बजे आयोजकों ने जनता को बताया कि उप मुख्यमंत्री खराब मौसम की वजह से नहीं पहुंच पा रहे हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें