महिलाओं के डिजिटल, साइबर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ‘स्त्री सक्षम’ ऐप लॉन्च

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-आईसीएसएसआर की ओर से एलयू की प्रोफेसर रोली मिश्रा को प्रदान किया गया -

महिलाओं के डिजिटल, साइबर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ‘स्त्री सक्षम’ ऐप लॉन्च

-आईसीएसएसआर की ओर से एलयू की प्रोफेसर रोली मिश्रा को प्रदान किया गया - यूपी और हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के बीच डिजिटल तकनीक की पहुंच, उपयोग और जागरूकता का तुलनात्मक अध्ययन होगा

लखनऊ, संवाददाता।

Voice of UP

महिलाओं में डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आईसीएसएसआर प्रायोजित शोध परियोजना स्त्री-सक्षम के अंतर्गत स्त्री सक्षम मोबाइल ऐप का गूगल प्ले स्टोर पर औपचारिक शुभारम्भ किया गया। यह परियोजना इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च नई दिल्ली की ओर से लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो. रोली मिश्रा और आईआईआईटी ऊना, हिमाचल प्रदेश की डॉ. निष्ठा हूडा को प्रदान की गई है। यह ऐप महिलाओं को सुरक्षित डिजिटल उपयोग, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इसके माध्यम से डिजिटल बहिष्करण, साइबर असुरक्षा और संसाधनों तक असमान पहुँच जैसी चुनौतियों को कम करने का प्रयास किया जाएगा। परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर नगर, नोएडा, शिमला, हमीरपुर और ऊना सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के बीच डिजिटल तकनीक की पहुँच, उपयोग और जागरूकता का तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा। इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं पर सर्वेक्षण किया जाएगा। परियोजना निदेशकों के अनुसार, यह पहल महिलाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी। यह प्रयास केंद्र सरकार की डिजिटल समावेशन की नीति और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप है।

आधुनिक तकनीक से करेंगे शोध

शोध में पारिवारिक सहयोग, शिक्षा स्तर, आर्थिक स्थिति और सामाजिक मान्यताओं जैसे पहलुओं का विश्लेषण आधुनिक तकनीकों की मदद से किया जाएगा, ताकि महिलाओं के डिजिटल हाशियाकरण के वास्तविक कारण सामने आ सकें। साथ ही स्थानीय भाषाओं में साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता के प्रशिक्षण मॉड्यूल भी विकसित किए जाएंगे।

सामान्य प्रश्न

यह शोध परियोजना किसके द्वारा प्रायोजित की गई है?
यह शोध परियोजना आईसीएसएसआर द्वारा प्रायोजित की गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।