Lucknow News: 490.67 करोड़ रुपये लागत के 71 विकास प्रस्तावों को मंजूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के निकट श्रीखाटू श्याम मंदिर के पास वाली खाली भूमि पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस सेंटर को डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से जोड़ा जाएगा।

Lucknow News: 490.67 करोड़ रुपये लागत के 71 विकास प्रस्तावों को मंजूरी

Lucknow News: लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के निकट खाली पड़ी भूमि पर बनेगा डायग्नोस्टिक सेंटर लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।

डायग्नोस्टिक सेंटर का प्रस्ताव

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की राज्य स्तरीय समिति ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्राप्त 490.67 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले 71 विकास प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। बैठक में लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के निकट श्रीखाटू श्याम मंदिर के करीब खाली पड़ी भूमि पर डायग्नोस्टिक सेंटर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

प्रस्ताव की मंजूरी

गुरुवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) की राज्य स्तरीय समिति की बैठक हुई, जिसमें निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बैठक में लखनऊ के ग्रीन कॉरिडोर के निकट श्रीखाटू श्याम मंदिर के सम्मुख प्राधिकरण की रिक्त भूमि पर डायग्नोस्टिक सेंटर के निर्माण संबंधी प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए उसे केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस डायग्नोस्टिक सेण्टर को डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ से लिंक किया जाएगा, जो इसके संचालन, तकनीकी पर्यवेक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय सहयोग किया जाएगा। मुख्य सचिव ने सभी स्वीकृत प्रस्तावों को जरूरी कार्यवाही के लिए केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को तत्काल भेजने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत नई परियोजनाओं के प्रस्तावों पर विचार कर उस पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

परियोजनाओं का निर्माण कार्य

इस दौरान मुख्य सचिव ने जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका तत्काल संबंधित प्रशासकीय विभागों को हस्तांतरण करने तथा जिन परियोजनाओं के उपभोग प्रमाण पत्र (यूसी) लंबित हैं, उन्हें संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं जिलाधिकारियों के समन्वय से शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए।

प्रश्नोत्तर

क्या लखनऊ में डायग्नोस्टिक सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है?
हाँ, लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के निकट डायग्नोस्टिक सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।