खेल------अंश के खेल से ध्रुव एकेडमी की जीत
Lucknow News - लखनऊ में ध्रुव क्रिकेट एकेडमी ने अंश यादव की शानदार 73 रन की पारी की मदद से कूह स्पोर्ट्स क्लब को सात विकेट से हराया। कूह ने 138 रन बनाये, जिसमें कुशाग्र सिंह का योगदान 27 रन था। ध्रुव ने 16.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया और मैच जीत लिया।

लखनऊ, संवाददाता। मैन ऑफ द मैच अंश यादव की आतिशी अर्धशतकीय पारी की बदौलत ध्रुव क्रिकेट एकेडमी ने सीसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मुकाबले में कूह स्पोर्ट्स क्लब को सात विकेट से पराजित किया। बुधवर को सिंड्रा खेल मैदान पर खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कूह क्लब ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 138 रन बनाये। कुशाग्र सिंह ने सबसे अधिक 27 रन बनाये। ध्रुव की ओर से अभिषेक कौशल ने तीन और अंश यादव ने दो विकेट लिये। जवाब में ध्रुव क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 16.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 139 रन बनाये और जीत दर्ज की।
अंश ने 43 गेंदों में छह चौके, चार छक्के की बदौलत नाबाद 73 रन बनाये।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


