ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्रसपा ने मनाया काला दिवस

प्रसपा ने मनाया काला दिवस

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने छह दिसम्बर को काला दिवस मनाया। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रसपा के दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में काली पट्टी और काले झण्डे लेकर पहुंचे। साथ ही...

प्रसपा ने मनाया काला दिवस
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 06 Dec 2018 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने छह दिसम्बर को काला दिवस मनाया। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रसपा के दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में काली पट्टी और काले झण्डे लेकर पहुंचे। साथ ही साम्प्रदाय के नाम पर आपसी फूट डालने वाले राजनीतिक दल का बहिष्कार करने का संदेश दिया। पार्टी के कार्यकर्ता का कहना है मस्जिद को विध्वंस करके साम्प्रदायिक ताकतों को रोकना है। इस दौरान पूर्व सांसद वीरपाल सिंह, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, रघुनन्दन सिंह काका, नितिन कोहली, रजनीश यादव, पार्टी प्रवक्ता अभिषेक सिंह आशु समेत काफी लोग मौजूद रहे।

भाजपा सरकार का दोगला चेहरा हुआ उजागर

लखनऊ। भाजपा सरकार का राम मंदिर और हिन्दुत्व पर दोगला चेहरा उजागर हुआ है। ऐसा कहना हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जयप्रकाश पाण्डेय है। गांधी प्रतिमा पर गुरुवार को संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तीन दिसम्बर की रात में पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी को किसी आतंकवादी की तरह उनके निवास स्थान से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस घटना के बाद से सरकार ने अपने दोहरे चरित्र का परिचय दिया है। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सोनकर बाबा, अमितेष पाण्डेय, गौरव वर्मा, नीलम शील, मोहित मिश्र गोडसे, प्रदीप पाण्डेय, सुशील कुमार वर्मा सूर्यवंशी, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने दी चेतावानी

लखनऊ। शौर्य दिवस पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने डीएम आवास के सामने धरना देते हुए ज्ञापन दिया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर ने बताया कि सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर कानून बनाए और भव्य राम मंदिर निर्माण करें। मथुरा और काशी को मुक्त किया जाए। गौ रक्षा का राष्ट्रीय कानून बनाया जाए। मंदिरों को सरकारी अधिगृहण से मुक्त किया जाए या उसके आए हुए धन से हिन्दु कॉलेज, वेद विद्यालय और हास्पिटल खोले जाए। प्रान्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर त्रिपाठी ने चेतवानी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो राष्ट्रीय बजरंग दल बड़ा आन्दोलन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें