ढाबे पर खाने की शिकायत की तो ग्राहक को पीटा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

सरोजनीनगर, संवाददाता। खराब खाने की शिकायत पर ढाबा संचालक ने साथियों के साथ मिलकर

ढाबे पर खाने की शिकायत की तो ग्राहक को पीटा

सरोजनीनगर, संवाददाता। खराब खाने की शिकायत पर ढाबा संचालक ने साथियों के साथ मिलकर ग्राहक को पीटा। बिजनौर के मखदूमपुर कैथी निवासी संदीप रावत रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे जुनाबगंज मोहनलालगंज रोड स्थित बीबीपुर के पास मन्नत ढाबा पर खाना खाने गया था। खाना खराब होने की उसने शिकायत की तो ढाबा संचालक प्रमोद सिंह उर्फ गुड्डू ने कई अज्ञात लोगों के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बंथरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है.

नगराम में दो घरों में चोरी

नगराम, संवाददाता। नगराम के सलेमपुर अचाका गांव में चोरों ने दो किसानों के घरों में लाखों रुपये के जेवरात, नकदी चोरी कर ली। सलेमपुर अचाका गांव निवासी किसान सचिन कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार रात चोर बिस्तर के नीचे से रखी चाबी निकाल ले गए। कमरे का ताला खोला और लॉकर को तोड़ अंदर रखी सोने की चेन, झुमकी, हार, झाला, चांदी की पायजेब समेत जेवरात, नकदी 17 हजार रुपये चोरी कर लिए। गांव के ही अरविंद यादव के मकान में चोरी ने ताला तोड़ 10 हजार रुपए नकद और जेवरात चोरी कर लिए.

आरडब्ल्यूए की बैठक में हंगामा

लखनऊ, संवाददाता। वृंदावन योजना स्थित नीलगिरि अपार्टमेंट में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की जनरल बॉडी मीटिंग में हंगामा हुआ। फिर आरडब्ल्यूए के सचिव अमित निगम पर स्थानीय निवासियों ने माइक के स्टील के स्टैंड से हमला कर दिया। पीजीआई पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। अमित ने आरोप लगाया है कि सोसाइटी में रहने वाली महिला ने अपनी महिला किराएदार व कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर बैठक में हंगामा किया। पदाधिकारियों और सदस्यों को मारापीटा।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

संदीप रावत को किस कारण से पीटा गया?
संदीप रावत को खराब खाने की शिकायत करने पर ढाबा संचालक ने पीटा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।