ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमहिला दिवस पर डीजीपी ने ट्विटर पर किया समस्या समाधान

महिला दिवस पर डीजीपी ने ट्विटर पर किया समस्या समाधान

विशेष संवाददाता,राज्य मुख्यालय।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ.पी.सिंह ने बुधवार को ट्विटर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए महिलाओं के संदेश पर उनकी समस्याओं का समाधान किया।...

महिला दिवस पर डीजीपी ने ट्विटर पर किया समस्या समाधान
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 08 Mar 2018 09:29 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता,राज्य मुख्यालय।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ.पी.सिंह ने बुधवार को ट्विटर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए महिलाओं के संदेश पर उनकी समस्याओं का समाधान किया। इलाहाबाद, सीतापुर, गाजियाबाद, कानपुर नगर, मथुरा आदि के मामलों में उन्होंने सम्बंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की। वाराणसी और अम्बेडकरनगर के दो आवेदकों को प्रार्थना पत्र के साथ अपने कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया।//askdgpup के ट्विटर हैण्डल पर पुलिस महानिदेशक ने शाम चार बजे से महिलाओं से ई-संवाद किया और उनके ट्विट्स का जवाब दिया। महिलाओं की समस्याएं, सुझाव प्राप्त हुए। मुख्य रूप से स्कूल-कालेज जाने वाली लड़कियों की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, विवेचना के निस्तारण से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।इस ई-संवाद में कुल 516 ट्विट्स प्राप्त हुए और कुल 322 लोगों ने प्रतिभाग किया। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक ट्विटर पर इस तरह के ई-संवाद आगे भी जारी रखेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें