Devotees Embark on Second Sanatan Dharma Pilgrimage from Chohariya Mata Temple to Ayodhya पुष्प वर्षा के बीच अयोध्या रवाना हुई सनातन पदयात्रा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDevotees Embark on Second Sanatan Dharma Pilgrimage from Chohariya Mata Temple to Ayodhya

पुष्प वर्षा के बीच अयोध्या रवाना हुई सनातन पदयात्रा

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। चिनहट स्थित छोहरिया माता मंदिर से बुधवार सुबह घंटे और शंख नाद

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 26 Dec 2024 07:48 PM
share Share
Follow Us on
पुष्प वर्षा के बीच अयोध्या रवाना हुई सनातन पदयात्रा

लखनऊ, संवाददाता। चिनहट स्थित छोहरिया माता मंदिर से बुधवार सुबह घंटे और शंख नाद के बीच द्वितीय सनातन धर्म पदयात्रा अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। मां सिद्धि दात्री छोहरिया शक्तिपीठ के महंत लल्ला बाबा ने नेतृत्व बड़ी संख्या में लोग पदयात्रा में शामिल हुए। हाथों में केसरिया झंडा लिये पदयात्री जब चिनहट बाजार से निकले तो कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग व महिलाएं शामिल थीं। यात्रा के शुभारंभ पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, शक्तिपीठ के संस्क्षक शैलेंद्र पांडेय शैलू, सुरेश मिश्र, संदीप सिंह, दुर्गेश प्रजापति, विनोद यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।