सरोजनीनगर विकास दर्शन यात्रा का गहरवारा में हुआ स्वागत
Lucknow News - लखनऊ में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू की गई सरोजनीनगर विकास दर्शन रथ यात्रा गहरवारा पंचायत के रेवारी मजरा पहुंची। यहां प्रधान और अन्य ने यात्रा का स्वागत किया और विधायक की टीम ने ग्रामीणों को...

लखनऊÜ। विकास योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू की गई सरोजनीनगर विकास दर्शन रथ यात्रा रविवार को गहरवारा पंचायत के रेवारी मजरा पहुंची। यहां पर प्रधान समेत अन्य लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार द्विवेदी को सम्मानित कर यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान विधायक की टीम द्वारा क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। यात्रा के दौरान ग्राम प्रधान गहरवारा शिव कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम विलास, अजय सिंह यादव, सोनू यादव, अर्मेंद्र सिंह चौहान, अजीत कुमार यादव मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।