दो हफ्ते रह गए थे बहन की शादी में, जल गए दहेज का सामान और रुपये
Lucknow News - सीतापुर में भीषण आग लगने से कई झोपड़ियों और घरों के सपने जलकर राख हो गए। सुनीता और उसकी बहन मनीषा की शादी का सामान आग में जल गया। आग के दौरान बच्चों को बचाने के लिए पड़ोसियों ने मदद की। 100 से ज्यादा गैस सिलेंडरों में धमाके हुए, जिससे आग और भड़क उठी।

भीषण अग्निकांड में कई झोपड़ियों और गृहस्थी के साथ कई लोगों के सपने भी जल कर राख हो गए। सीतापुर की रहने वाली सुनीता की बहन मनीषा की शादी 29 अप्रैल को होनी थी। दहेज के लिए बेड व अन्य सामान सब झोपड़ी में रखा था। वह सब जलकर राख हो गया। बहन के दहेज का सामान और रुपये आदि सब जलने से सुनीता और मनीषा फूट-फूटकर रो रही थी कि अब शादी कैसे होगी? यह समस्या सुनीता की ही अकेले नहीं थी। कई अन्य परिवारों में भी शादी का आयोजन था। उनकी भी गृहस्थी और शादी के लिए इकट्ठा गए रुपयों के साथ ही सामान भी जल गया।
महमूदाबाद के रहने वाले करन अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। करन ने बताया कि वह चार दिन पहले वहां से लौटे थे। मंगलवार को बेटे अर्जुन का जन्मदिन था। बहुत धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। हैदराबाद से बच्चे के लिए खिलौने लेकर आए थे। वह खिलौने और बच्चे के गिफ्ट सब जल गए।घंटे भर फंसे रहे बच्चे, कर रहे थे चीखपुकार पड़ोसियों ने निकाला :झुग्गी बस्ती के पास रहने वाली नुशरत अग्निकांड के समय बाजार गई थी। घर पर दो बच्चे अकेले थे। नुशरत का मकान झुग्गी बस्ती से ठीक सटा हुआ है। आग की लपटें भयावह हो रही थी। बच्चे चीख-पुकार कर रहे थे। बच्चों ने फोन कर सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों को भेजकर बच्चों को निकलवाया। इस बीच आग की लपटें घर के अंदर आ गई। गृहस्थी जलने लगी। दमकल कर्मी घर के पीछे ही गाड़ी लगाए थे। उनसे आग बुझाने के लिए बोला तो उन्होंने कहा कि पानी खत्म हो गया है। करीब आधे घंटे बाद दूसरी गाड़ी आई तब आग बुझाई गई। आग से घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई।कुछ लोगों ने निकाला सामान, सड़क पर रखा :अग्निकांड के दौरान आनन फानन लोगों ने अपना सामान निकालना शुरू किया। सीतापुर बिसवां निवासी आसिफ कुरैशी और उनके भाई घर की कुछ गृहस्थी निकालकर बाहर लाए। आसिफ ने बताया कि वह घर के अंदर उनके करीब 20 हजार रुपये रखे थे वह भी जल गए। वह और उनका भाई आटो चालक हैं।100 से ज्यादा सिलेंडरों में धमाके, 50 से ज्यादा नाले में फेंकेअग्निकांड के दौरान करीब 100 से अधिक सिलेंडरों में ताबड़तोड़ धमाके हुए। इससे आग और विकराल हो गई थी। लपटें करीब 20-30 फीट ऊपर तक उठ रही थी। कालोनी में रहने वाले लोग दहशत के कारण अपने घरों से बाहर सड़कों पर आ गए। वहीं, आनन फानन कुछ लोगों ने बस्ती से 50 से अधिक गैस सिलेंडर निकालकर पीछे नाले में डाल दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


