डिप्टी सीएम ने शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय के चेक दिए

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षामित्रों को परिवार का सदस्य मानते हुए सहायता का आश्वासन दिया। सरकार ने कैशलेस चिकित्सा की सुविधा और मानदेय में वृद्धि की है, जिससे शिक्षामित्रों में खुशी का माहौल है।

डिप्टी सीएम ने शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय के चेक दिए

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा और बढ़े हुए मानदेय के 18 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षामित्र को परिवार का सदस्य मानते हुए किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर साथ देने का आश्वासन दिया। सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के साथ कैशलेस चिकित्सा की सुविधा दी है। रिवर बैंक कालोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि शिक्षामित्र वह प्रथम व्यक्ति है, वह सुबह स्कूल पहुंचकर विद्यालय के प्रबंधन और उसके संचालन का आगाज करता है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव ने बताया कि मानदेय बढ़ने से शिक्षामित्रों में खुशी का माहौल है।

शिक्षामित्रों को उम्मीद है कि सरकार शिक्षामित्रों की बची लंबित समस्याओं का समाधान शीघ्र करेगी। इस मौके पर मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत,एमएलसी मुकेश कुमार शर्मा, बीएसए विपिन कुमार,बीईओ ,एसआरजी,एआरपी,शिक्षक, शिक्षा मित्र आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।