ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअटल गैलरी में देश की आजादी व जाबांजों का चित्रण

अटल गैलरी में देश की आजादी व जाबांजों का चित्रण

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

अटल गैलरी में देश की आजादी व जाबांजों का चित्रण
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 31 Jan 2020 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गोमतीनगर के विरामखण्ड में वार्ड विकास निधि से अरुण तिवारी ने कराया निर्माणलखनऊ। प्रमुख संवाददातागोमती नगर के विरामखंड में नगर निगम ने बच्चों को देश के शहीदों के बारें जागरूक करने के लिए अटल गैलरी का निर्माण किया है। इसमें वर्ष 1857 से लेकर अब तक वीरों की शौर्यगाथा का प्रदर्शन किया जाएगा। इसका निर्माण पार्षद अरुण तिवारी ने अपनी वार्ड विकास निधि से की है। हुसड़िया चौराहा से दयाल पैराडाइज चौराजा जाते समय डिवाइडर पर 120 मीटर दूरी गैलरी विकसित करने में 20 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इसमें मंगल पांडे, रानी लक्ष्मी बाई, तात्या टोपे, नाना साहब पेशवा, झलकारी बाई, बहादुर शाह जफर, बेगम हजरत महल, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, खुदीराम बोस, राम प्रसाद बिस्मिल, रौशन सिंह के साथ ही प्रमुख तौर पर 60 से अधिक शहीदों के चित्र व जीवन परिचय दिया गया है। कारगिल शहीदों की जीवनी भी देखने को मिलेगा। शहीद नवनीत राय, सुनील जंग, कैप्टन मनोज पाण्डेय, मेजर रितेश शर्मा, कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव, मेजर अमिय त्रिपाठी के चित्र भी गैलरी में लगाए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें