Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDense Fog Disrupts Flights from Delhi to Lucknow Multiple Delays Reported
लखनऊ में 93 मिनट चक्कर काटने के बाद दिल्ली लौटा विमान

लखनऊ में 93 मिनट चक्कर काटने के बाद दिल्ली लौटा विमान

संक्षेप:

Lucknow News - सुबह लखनऊ में घने कोहरे के कारण दिल्ली से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 2171 उतर नहीं सकी। दृश्यता 10 मीटर तक थी, जिससे विमान को दिल्ली वापस भेजा गया। इसके कारण रियाद जाने वाली फ्लाइट आईएक्स 189 रद्द हो गई। अन्य उड़ानों में भी देरी हुई, जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Jan 02, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

सुबह लखनऊ के आसमान पर छाए घने कोहरे की वजह से दिल्ली से लखनऊ पहुंचा एक विमान उतर नहीं सका। पायलट ने कई चक्कर काटे पर दृश्यता 50 मीटर तक भी नहीं आई। इतनी दृश्यता पर इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम काम करने लगता है और विमान उतर जाता है। दृश्यता इससे कम रहने पर एटीसी ने उसे दिल्ली वापस भेज दिया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 2171 दिल्ली से सुबह 6:18 बजे लखनऊ के ऊपर पहुंची थी। उस समय कोहरा काफी घना था। दृश्यता 10 मीटर के करीब थी। नतीजतन यह फ्लाइट चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो सकी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने कम दृश्यता के कारण इसे उतरने की अनुमति नहीं दी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को लंबे वक़्त तक होल्ड पर रखा गया, लेकिन हालात अनुकूल न होने पर यह फ्लाइट 7:51 बजे दिल्ली के लिए वापस लौट गई। यही विमान फ्लाइट संख्या आईएक्स 189 बनकर सुबह 8 बजे रियाद के लिए उड़ान भरता है। विमान की समय पर लैंडिंग न हो पाने और ऑपरेशनल समस्याओं के कारण रियाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 189 को रद्द करना पड़ा। घने कोहरे का प्रभाव अब केवल इसी विमान तक सीमित नहीं रहा। बल्कि मुंबई से रात 12:35 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-5264 करीब 45 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, रियाद से सुबह 9 बजे आने वाली फ्लाइनेस की उड़ान एक्सवाई 333 भी लेट हुई। हैदराबाद से लखनऊ की फ्लाइट 6ई 453 दो घंटा देरी से पहुंची। किशनगढ़ से लखनऊ की फ्लाइट एस 5-222 दो घंटे 18 मिनट लेट हुई। झारसुगुड़ा से लखनऊ की फ्लाइट एस 5-229 तीन घंटे लेट हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की राजकोट से लखनऊ की फ्लाइट आईएक्स 124 दो घंटे पांच मिनट देरी से पहुंची।