
कोहरे ने थामी उड़ानें! डेढ़ दर्जन फ्लाइटें लेट, दो निरस्त, यात्रियों की लगी भारी भीड़
Lucknow News - कई शहरों में घने कोहरे के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो गईं और कई उड़ानें एक से तीन घंटे की देरी से आईं। यात्रियों को भारी भीड़ और अफरातफरी का सामना करना पड़ा।
देश और राज्य के कई शहरों में घने कोहरे ने हवाई सेवाओं को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निरस्त करनी पड़ीं। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक विमान एक से तीन घंटे की देरी का शिकार हुए। फ्लाइटें लेट होने से टर्मिनल पर यात्रियों की भारी भीड़ और अफरातफरी का माहौल बना रहा। खराब मौसम और लो-विजिबिलिटी के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा। आईएक्स -190 (रियाद से लखनऊ) निरस्त हो गई। सऊदी अरब से आने वाले यात्री इस कैंसिलेशन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।
इसी तरह आईएक्स -124 (रास-अल-खैमाह से लखनऊ) को भी निरस्त कर दिया गया। आने वाली उड़ानें : 3 घंटे तक का इंतजार सोमवार को लखनऊ पहुंचने वाले विमानों के पहिए कोहरे में फंसे रहे। सबसे ज्यादा देरी इंडिगो और फ्लाईनास की उड़ानों में देखी गई। 6ई-2172: 3 घंटे की देरी से पहुंची 6ई-6167 (हैदराबाद): 2 घंटे 40 मिनट की देरी एक्सवाई-333 (रियाद से लखनऊ): 2.5 घंटे की देरी 6ई-2107 (दिल्ली): 2 घंटे की देरी आईएक्स-1058: 1.5 घंटे की देरी 6ई-146: 1.25 घंटे की देरी आईएक्स-2171: 1 घंटा की देरी एफडी-146 (बैंकॉक) और 6ई-6488 (दिल्ली): करीब 45-50 मिनट की देरी जाने वाली उड़ानें : रियाद की फ्लाइट 3.15 घंटे लेट हुई। लखनऊ से उड़ान भरने वाले यात्रियों को भी घंटों इंतज़ार करना पड़ा। फ्लाईनास की रियाद जाने वाली फ्लाइट सबसे ज्यादा प्रभावित रही।
एक्सवाई-334 (लखनऊ-रियाद): यह फ्लाइट 3.25 घंटे की भारी देरी से उड़ सकी 6ई-146 और 6ई-325: दोनों विमान सवा-सवा घंटे (1:15 घंटे) लेट हुए डब्ल्यूवाई-266 (ओमान एयर): 1 घंटे की देरी एक फ्लाइट लेट, पूरा शेड्यूल गड़बड़ाया अमौसी एयरपोर्ट पर सोमवार को 'चेन रिएक्शन' का असर भी दिखा। दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2107 के दो घंटे लेट होने के कारण लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई-2282 भी देरी का शिकार हुई। चूंकि एक ही विमान को वापस जाना था, इसलिए आने वाली फ्लाइट की देरी ने जाने वाले यात्रियों का भी समय खराब किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




