फैजुल्लागंज में डेंगू की दस्तक, बुजुर्ग निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

Sep 23, 2025 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - - केशव नगर के बुजुर्ग विवेकानंद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती लखनऊ, संवाददाता।

फैजुल्लागंज में डेंगू की दस्तक, बुजुर्ग निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

फैजुल्लागंज में डेंगू ने दस्तक दे दी है। डेंगू का एक मरीज मिला है, जिसका इलाज निजी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। डेंगू की दस्तक से इलाके के लोग सहम गए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि इलाके में सफाई, फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए। फैजुल्लागंज के केशव नगर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास सियाराम यादव (65) रहते हैं। उन्हें कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिवारीजनों ने उनकी जांच निजी लैब से कराई तो उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। परिवारीजनों ने उन्हें स्थानीय विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए आईसीयू में रखा है।

उनकी प्लेटलेट्स को बढ़ाने का प्रयास चल रहा है। डेंगू का मरीज मिलने से स्थानीय लोग दहशत में हैं। नगर निगम की टीम ने सियाराम यादव के घर के आसपास सफाई, लार्वा छिड़काव कराया है। स्थानीय निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू का मामला सामने आया है। फैजुल्लागंज वैसे भी संक्रामक रोग के नजरिए से अतिसंवेदनशील है। बारिश के दौरान इलाके में जलभराव से बीमारियां फैलने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। गंदगी, जलजमाव से बुखार व अन्य बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, मलेरिया की टीम को इलाके में बीमारी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। घबराने की जरुरत नहीं सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक डेंगू से घबराने की जरुरत नहीं है। इस साल जनवरी से अभी तक डेंगू के 178 मामले आए हैं। सितंबर में में 81 मरीज मिल चुके हैं। यह मरीज पिछले साल की तुलना में बहुत ही कम हैं। डेंगू के लक्षण - अचानक तेज बुखार आना। - तेज सिरदर्द। - जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द। - आंखों के पीछे दर्द। - जी मिचलाना, उल्टी, खुजली, थकान। -------------- डेंगू बुखार से बचाव के उपाय - घर के आसपास पानी न ठहरने दें। - मच्छर रुके हुए पानी में पनपते हैं। - मच्छर निरोधक से बचाव करें। - फुल अस्तीन की शर्ट पहने, पैरों को भी पूरा ढक कर निकले। - मच्छरदानी का प्रयोग करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।