ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊनहीं थम रही डेंगू से होने वाली मौतें - कांग्रेस

नहीं थम रही डेंगू से होने वाली मौतें - कांग्रेस

लखनऊ-विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार डेंगू से हो रही...

नहीं थम रही डेंगू से होने वाली मौतें - कांग्रेस
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 11 Nov 2022 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ-विशेष संवाददाता

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार डेंगू से हो रही मौतों को रोकने में असफल रही है। प्रदेश में सब कुछ राम भरोसे है। प्रदेश में तीन दिन में 2100 नए डेंगू मरीज मिले और लगभग 12000 लोग डेंगू ग्रस्त है। यह सरकारी आंकड़े हैं, वास्तविक संख्या कहीं अधिक है। कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि जब प्रदेश में मच्छर बढ़ रहे थे तो शहर विकास मंत्री सफाई कर्मियों के साथ फोटो खींचा रहे थे। शहरों को फागिंग और एंटी लारवा के छिड़काव की आवश्यकता थी मगर फागिंग और एंटी लारवा सिर्फ और सिर्फ कागजों पर हो रहा था जो कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें