
सरोजनीनगर में डेंगू से वृद्धा की मौत
संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ के सरोजनीनगर में एक बुजुर्ग महिला की डेंगू से मौत हो गई है। महिला पिछले एक सप्ताह से तेज बुखार से पीड़ित थी और अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसकी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गांव में बुखार का...
लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर में डेंगू से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। महिला की डेंगू एंटीजेंन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज की मौत से इलाके में दहशत में है। बंथरा के धावापुर गांव की राजेंद्र सिंह की पत्नी रानी (60) बीते करीब एक सप्ताह से तेज बुखार की चपेट में थी। परिवारीजन पहले स्थानीय अस्पताल ले गए। इलाज से फायदा नहीं हुआ। परिजनों ने टीएस मिश्रा कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया था। परिवारीजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने डेंगू की आशंका में जांच कराई। डेंगू की एंटीजेन जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्लेटलेट्स सामान्य से कम हो गया था।
गुरुवार को इलाज दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुखार से गांव में दहशत गांव में बुखार का प्रकोप है। 14 से अधिक लोग बुखार की चपेट में है। यहां विपिन सिंह (30) , गुरु शरण सिंह (70), विजय बहादुर (48), गंगा (35), कल्लू सिंह (27), ललित सिंह (38), रानी (30), दल बहादुर (45) , श्याम सिंह (46), विशाल (25), मुकेश (19), सुमित (18), राधा (50), मधुकर (28) समेत कई अन्य मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। गांव में बुखार को लेकर दहशत का माहौल बना है। लोगों का कहना है मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से भी किया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग का रवैया काफी सुस्त है। सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. चंदन यादव ने बताया कि शनिवार को गांव में टीम भेज कर बुखार पीड़ित के रक्त का नमूना लिया गया है। उसकी जांच कराई जा रही है। जलभराव से मच्छर की भरमार गांव में गंदगी के साथ ही जगह-जगह गड्डों में पानी भरा है। इसमें बड़ी तादाद में मच्छर पनप आए हैं। एक सप्ताह से गांव में बुखार का प्रकोप है। शिकायत के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने अभी तक प्रभावित गांव में एंटीलार्वा का छिड़काव तक नहीं कराया गया। इससे हालात बदतर हो गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




