फैजुल्लागंज के दाऊद नगर में डेंगू, बुखार फैला

Oct 05, 2025 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - लखनऊ के फैजुल्लागंज में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। फैजुल्लागंज के नए इलाकों में डेंगू पांव पसार रहा है। डेंगू का नया मरीज दाऊद नगर में मिला है। कई अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं। लचर व्यवस्था के चलते स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।

फैजुल्लागंज के दाऊद नगर में डेंगू, बुखार फैला

लखनऊ के फैजुल्लागंज में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। फैजुल्लागंज के नए इलाकों में डेंगू पांव पसार रहा है। डेंगू का नया मरीज दाऊद नगर में मिला है। कई अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। आरोप है कि डेंगू व बुखार फैलने की सूचना देने के बाद भी कोई टीम दो दिन तक मौके पर नहीं पहुंची।

फैजुल्लागंज दाऊदनगर निवासी सुनील कुमार (35) को एक सप्ताह से बुखार की शिकायत थी। वह स्थानीय क्लीनिक के डॉक्टर से बुखार की दवा लेकर घर पर आराम कर रहे थे लेकिन दवा से उन्हें लाभ नहीं मिला। बुखार भी नहीं गया। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर निजी लैब से सुनील ने खून की जांच करवाई तो डेंगू की पुष्टि हुई। तबीयत अधिक खराब होने पर परिवारीजनों ने सुनील को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इसके अलावा मोहल्ले के ही राम विलास शर्मा (45), राजरानी (43), करन (18), अनिकेत (12) तेज बुखार से पीड़ित हैं। समाजसेवी ममता त्रिपाठी का आरोप है कि डेंगू और बुखार के मरीज इलाके में होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के अफसरों को दी गई लेकिन इलाके में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि टीम भेजकर बुखार से पीड़ित लोगों की जांच कराई जाएगी। उन्हें दवा वितरित की जाएगी। यदि कोई गंभीर मरीज होगा तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।