हनुमत वाटिका विकसित करने की मांग
लखनऊ। पातालपुरी हनुमान जी मंदिर के निकट पौधरोपण कर हनुमत वाटिका के रूप में...
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 05 Aug 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें
लखनऊ। पातालपुरी हनुमान जी मंदिर के निकट पौधरोपण कर हनुमत वाटिका के रूप में विकसित करने की मांग को लेकर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान राजधानी में जल जागरूकता अभियान चलाए जाने की भी रणनीति बनी। महेंद्र सिंह ने कहा कि सभी को जल के प्रति जागरूक होना होगा। लखनऊ का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है जो कि चिंता का विषय है। लखनऊ व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक खरे ने कहा कि वर्षा जल संचयन के लिए भी व्यापारी समाज लोगों को जागरूक करेगा। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विवेक तागड़ी, आशीष अग्रवाल, अमर सिंह, आशीष अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित रहे।