ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊनिधि रोके जाने से नाराज नामित पाषदों का प्रदर्शन 29 को

निधि रोके जाने से नाराज नामित पाषदों का प्रदर्शन 29 को

विकास निधि रोके जाने से नाराज नगर निगम के नामित पार्षदों ने 29 मई को नगर निगम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का फैसला किया है। आरोप लगाया कि नई सरकार व कार्यवाहक महापौर मानमानी उतारू हैं। इससे नामित...

निधि रोके जाने से नाराज नामित पाषदों का प्रदर्शन 29 को
Center,LucknowFri, 26 May 2017 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास निधि रोके जाने से नाराज नगर निगम के नामित पार्षदों ने 29 मई को नगर निगम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का फैसला किया है। आरोप लगाया कि नई सरकार व कार्यवाहक महापौर मानमानी उतारू हैं। इससे नामित पार्षदों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नामित पार्षदों की शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में बैठक की। कहा कि वार्ड के विकास के लिए नामित पार्षदों को निधि दी जा रही थी, जो रोक दी गई है। इससे जनहित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा वार्डों के परिसीमन व आरक्षण में अधिकारियों ने जमकर मनमानी की है। पूर्व महापौर व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा से भी इस मामले की शिकायत की गई थी और पार्षद निधि बहाल करने की मांग की गई थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे सभी नामित पार्षदों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मजबूर होकर 29 मई को नगर निगम मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने करना पड़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें