अमेठी- परिवहन के अभाव में शुकुलबाजार से जनपद मुख्यालय तक आवागमन मुश्किल, लोग परेशान

Mar 10, 2026 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - अमेठी के शुकुलबाजार ब्लॉक के निवासियों को जनपद मुख्यालय तक पहुँचने के लिए नियमित परिवहन सुविधा नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों को सरकारी और निजी कार्यों के लिए निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और धन की बर्बादी होती है। लोग नियमित बस सेवा की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें राहत मिले।

अमेठी- परिवहन के अभाव में शुकुलबाजार से जनपद मुख्यालय तक आवागमन मुश्किल, लोग परेशान

अमेठी संवाददाता। जनपद के अंतिम छोर पर स्थित शुकुलबाजार ब्लॉक के निवासियों को आज तक जनपद मुख्यालय तक आने-जाने के लिए नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। परिवहन विभाग द्वारा इस क्षेत्र के लिए कोई सीधी बस सेवा या नियमित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शुकुलबाजार ब्लॉक से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन विभिन्न सरकारी एवं निजी कार्यों के लिए अमेठी जनपद मुख्यालय और तहसील मुख्यालय की ओर जाते हैं। इनमें विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यापारी और आम नागरिक शामिल हैं। नियमित परिवहन व्यवस्था के अभाव में लोगों को निजी साधनों या महंगे किराये वाले वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खर्च होता है।स्थानीय

नागरिकों ने इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि शुकुलबाजार ब्लॉक से जिला मुख्यालय तक नियमित बस सेवा शुरू की जाए तो इससे हजारों लोगों को राहत मिल सकती है।अमेठी में परिवहन विभाग का डिपो होने के बावजूद शुकुलबाजार क्षेत्र के लिए पर्याप्त परिवहन सुविधा का अभाव बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग रोजमर्रा के काम, सरकारी कार्यालयों में जरूरी कार्य, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षिक जरूरतों के लिए मुख्यालय तक पहुंचने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं।स्थानीय लोगों का मानना है कि शुकुलबाजार ब्लॉक को जनपद मुख्यालय से जोड़ने के लिए नियमित बस सेवा या अन्य सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था शुरू की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिल सके और उनके दैनिक कार्य सुगमता से पूरे हो सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।