एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग
Lucknow News - मोहनलालगंज में राधा स्वामी आश्रम में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के लिए स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों के पांच दिन के अस्थायी ठहराव को स्थायी करने की मांग की है। सांसद आर के चौधरी ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर इस ठहराव की मांग की है, जिससे धार्मिक स्थलों तक पहुंच में सुविधा होगी।

मोहनलालगंज। संवाददाता राधा स्वामी आश्रम में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के लिए मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन पर दस एक्सप्रेस ट्रेनों के पांच दिन के अस्थायी स्टॉपेज की सुविधा स्थायी करने की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से वाराणसी, हरिद्वार जैसे धार्मिक जगहों पर जाने की सुविधा यहां के लोगों को मिल जायेगी। स्थानीय लोगों ने सांसद आर के चौधरी को पत्रक देकर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की। लोगों के प्रार्थना पत्र पर सांसद आर के चौधरी ने रविवार को रेलमंत्री को पत्र भेजकर इंटरसिटी ट्रेन का मोहनलालगंज में ठहराव की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



