वित्तविहीन शिक्षक सेवा सुरक्षा एवं कल्याण आयोग के गठन की मांग

Apr 06, 2026 08:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य बैठक में उठाया मुद्दा - दो मई

वित्तविहीन शिक्षक सेवा सुरक्षा एवं कल्याण आयोग के गठन की मांग

लखनऊ, प्रमुख संवाददाताउत्तर प्रदेश के वित्तविहीन स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और उनके कल्याण के लिए आयोग गठन की मांग की गई है। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की सोमवार को हुई राज्य परिषद की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया। संघ ने सरकार से जल्द उप्र वित्तविहीन शिक्षक सेवा सुरक्षा एवं कल्याण आयोग गठित करने की मांग की है।राजधानी में जय नारायण इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित बैठक में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि निजी स्कूलों में शिक्षकों का शोषण हो रहा है। शिक्षकों को न तो पूरा वेतन मिलता है और न ही अन्य सुविधाएं दी जाती है।

लाखों की संख्या में इन शिक्षकों के हितों का ध्यान देने वाला कोई नहीं है। ऐसे में उप्र वित्तविहीन शिक्षक सेवा सुरक्षा एवं कल्याण आयोग गठित होने से उन्हें राहत मिलेगी। संगठन के प्रदेशीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्रा ने कहा कि एनपीएस शिक्षकों के समस्याओं का निराकरण, शिक्षकों के बकाया अवशेषों का भुगतान, शिक्षकों की लंबित पदोन्नति व चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान इत्यादि की मांगें पूरी न होने के विरोध में दो मई को सभी जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) कार्यालयों पर धरना देकर विरोध जताएंगे।चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 21 व 18 की वापसी कर शिक्षकों को राहत देने, पुरानी पेंशन बहाली इत्यादि की मांगों से संबंधित पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित किया जाएगा। बैठक में संघ के महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।