केजीएमयू के डॉक्टर से मारपीट में कार्रवाई की मांग
लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू यूरोलॉजी विभाग के डॉ. विवेक कुमार सिंह के साथ कथित मारपीट

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू यूरोलॉजी विभाग के डॉ. विवेक कुमार सिंह के साथ कथित मारपीट और चेन लूट की घटना को लेकर केजीएमयू शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। शिक्षक संघ ने अपर मुख्य सचिव (गृह) को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. केके सिंह ने बताया कि डॉ. विवेक कुमार सिंह 31 मई की शाम अपनी कार से बीबीएयू की ओर जा रहे थे। रास्ते में कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। कार सवार महिला और पुरुष ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की।
महिला ने डॉ. विवेक के गले से लगभग 20 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली। घायल होने के कारण उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होना पड़ा। महासचिव डॉ. संतोष कुमार ने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे विश्वविद्यालय के शिक्षक आहत और चिंतित हैं। उधर, आईएमए ने भी शासन को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।प्रमुख मांगे-डॉ. विजेता सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाए-घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए-डॉ. विवेक कुमार सिंह एवं उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए-चिकित्सक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रभावी निर्देश दिए जाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


