दहेज हत्या के आरोप में जोमैटो ब्वॉय पति गिरफ्तार
चिनहट के कंचनपुर मटियारी निवासी डिलीवरी ब्वॉय को दामाद और ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार किया। मोनिका को फंदे पर लटके देखकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लखनऊ। चिनहट के कंचनपुर मटियारी निवासी जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय आशुतोष को उसके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दौलतगंज रोड हुसैनाबाद मोहिनीपुरवा निवासी संजय कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया है कि बेटी मोनिका मिश्रा को मूल रूप से बाराबंकी राम नगर मीतपुर गांव निवासी दामाद आशुतोष और ससुरालीजन दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। बुधवार रात जब आशुतोष ड्यूटी करके लौटा तो मोनिका को फंदे पर लटके देखा था। अस्पताल ले गया था। पुलिस को सूचना दी थी। मोनिका का विवाह वर्ष 2024 में हुआ था। उसके आठ माह की बेटी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


