ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊराज्यपाल से मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली की मांग

राज्यपाल से मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली की मांग

राज्य मुख्यालय। राष्ट्रीय जनाधिकार परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल राम नाईक से मिलकर प्रदेश में एक मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली विकसित करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल का कहना है...

राज्यपाल से मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली की मांग
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 31 Jul 2017 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। राष्ट्रीय जनाधिकार परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल राम नाईक से मिलकर प्रदेश में एक मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली विकसित करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि प्रदेश में जनता की शिकायतों के प्रभावी निवारण के लिए जन शिकायत निवारण कमेटी और स्टाफ शिकायत निवारण कमेटी का गठन होना चाहिए। जिससे जनता को राहत मिल सकेगी। अभी समयबद्ध शिकायत निवारण की कोई व्यवस्था नही है। राज्यपाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को लिखने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में परिषद के पदाधिकारी अलोक भट्ट, फतेह बहादुर, हिमांशु शेखर, संतोष कुमार और राकेश रावत शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें