ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकरंट से कांवरिये की मौत पर बवाल: एसओ की गाड़ी फूंकी, सीओ सिटी घायल

करंट से कांवरिये की मौत पर बवाल: एसओ की गाड़ी फूंकी, सीओ सिटी घायल

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कटौना गांव में करंट से एक कावंड़िये की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अन्य चार कांवरियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाराज गांव वालों ने एक...

अस्पताल में एडमिट भर्ती कांवरिया। 
1/ 5अस्पताल में एडमिट भर्ती कांवरिया। 
कांवरिये को चिकित्सा सुविधा दी गई।  
2/ 5कांवरिये को चिकित्सा सुविधा दी गई।  
घायल सीओ सदर राघवेन्द्र मिश्र।
3/ 5घायल सीओ सदर राघवेन्द्र मिश्र।
अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी। 
4/ 5अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी। 
गाड़ियों में आग लगा दी गई। 
5/ 5गाड़ियों में आग लगा दी गई। 
निज संवाददाता ,अंबेडकरनगर Fri, 28 Jul 2017 04:02 PM
ऐप पर पढ़ें

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कटौना गांव में करंट से एक कावंड़िये की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अन्य चार कांवरियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाराज गांव वालों ने एक एसओ की गाड़ी फूंक दी। बवाल शांत कराने पहुंचे एसडीएम और सीओ अकबरपुर समेत पुलिस की कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। सीओ सिटी पर हमला कर घायल कर दिया। 
बताया जाता है कि कटौना गांव में कांवर यात्रा के बाद पूजन-अर्चन हो रहा था। प्रसाद का वितरण हो रहा था, तभी कुछ लोग टेंट उतारने लगे। इसी दौरान वहां लगे बिजली के तार से करंट आने से टेंट पकड़ने वाले कांवरिये झुलस गए। इसमें एक की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे गांव वाले बौखला गए। गांव वालों का आरोप है कि शटडाउन लिया गया था, लेकिन अचानक आपूर्ति कुछ लोगों (एक सम्प्रदाय विशेष) के कहने पर आ गई और लोग झुलस गए। इससे नाराज गांव वालों ने वहां पर मौजूद पुलिस वाले के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। देखते ही देखते बवाल शुरू हो गया। मौके पर मौजूद एसओ वासुदेव राणा और पुलिस कर्मियों के साथ गांव वालों ने बवाल कर उनकी गाड़ियां तोड़ दीं। 

दुकानों को लगाई आग
सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ अकबरपुर की गाड़ी भी तोड़ दी। बताया जाता है एक कांवरिये ने एक सिपाही की रायफल छीन ली, उसे छुड़ाने के दौरान एक लाठी सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र के सिर पर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। नाराज गांव वालों ने एसओ अलीगंज की बोलेरो भी फूंक दी। वहीं कई अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ की। कटौना गांव से निकल कर ग्रामीण सूरापुर बाजार में आ गए और सड़क जाम कर दिया। सूरापुर बाजार में आधा दर्जन दुकानों को भी आग के हवाले किया गया। इस दौरान पुलिस और गांव वालों से भिड़ंत भी हो गई। पहले गांव वालों ने पुलिस को दौड़ाया और फिर पुलिस वालों ने गांव वालों को दौड़ाकर पीटा। 

तीन महिलाओं सहित 18 हिरासत में
वहीं घायल कांवरियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से झुलसे कांवरिये को रेफर करने की तैयारी चल रही थी। उधर, बवाल बढ़ने के बाद डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे। बवाल को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में फोर्स बुला ली गई है। तीन महिलाओं सहित 18 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें