ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुलतानपुर में ट्रक की ठोकर से आशा कार्यकर्त्री की मौत

सुलतानपुर में ट्रक की ठोकर से आशा कार्यकर्त्री की मौत

जयसिंहपुर नहर की पुलिया के पास वाहन का इंतजार कर रही एक आशा संगिनी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।...

सुलतानपुर में ट्रक की ठोकर से आशा कार्यकर्त्री की मौत
हिन्दुस्तान संवाद,जयसिंहपुर (सुलतानपुर) Mon, 27 Nov 2017 08:28 PM
ऐप पर पढ़ें

जयसिंहपुर नहर की पुलिया के पास वाहन का इंतजार कर रही एक आशा संगिनी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथ रही एक आशा कार्यकर्त्री की जान बाल-बाल बच गई। 
जयसिंहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सोमवार को आशा कार्यकर्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए आशा संगिनी बिरसिंहपुर निवासी अनीता द्विवेदी (35 वर्ष) भी आई थी। प्रशिक्षण के बाद वह अपनी सहेली आशा कार्यकर्त्री रीना सिंह के साथ घर जाने के लिए निकली। 
बिरसिंहपुर-बरौंसा मार्ग पर जयसिंहपुर नहर की पुलिया के पास दोनों महिलाएं वाहन का इंतजार करने लगीं। इसी दौरान तेज रफ्तार एक ट्रक ने अनीता को जोरदार ठोकर मार दी, जबकि रीना दूर खड़ी होने के कारण ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। अनीता को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें