ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमहिला की संदिग्ध हालात में मौत

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

तालगांव इलाके की महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मंगलवार रात उसे अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। आधी रात के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव लेकर चले...

महिला की संदिग्ध हालात में मौत
हिन्दुस्तान संवाद,सीतापुर।Wed, 21 Mar 2018 08:02 PM
ऐप पर पढ़ें

तालगांव इलाके की महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मंगलवार रात उसे अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। आधी रात के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव लेकर चले गए। 
जानकारी के मुताबिक बीस वर्षीय अनीता को उसके परिवार के लोग बिगड़ी हालत में अस्पताल लेकर आए थे। बताया गया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को अवगत करा दिया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें