Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDeadly Highway Accident in Amethi Two Truck Drivers Killed 20 Injured
मुसाफिरखाना में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत, 20 घायल

मुसाफिरखाना में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत, 20 घायल

संक्षेप:

Lucknow News - अमेठी के मुसाफिरखाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चार ट्रक, एक कार और एक बस की टक्कर में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया जा रहा है।

Dec 23, 2025 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

अमेठी। संवाददाता जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलम स्कूल के पास देर रात करीब 2.50 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर चार ट्रकें, कार और एक जनरथ बस की आपस में टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दो ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना लाया गया। जहां 10 घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं 12 घायलों का उपचार सीएचसी मुसाफिरखाना में किया गया, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इनमें से सात लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि तीन का इलाज अभी जारी है। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में आठ लोगों को मामूली फ्रैक्चर भी आए हैं, जिन्हें नजदीकी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएचसी मुसाफिरखाना में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह स्वयं सीएचसी पहुंचे और आनन-फानन में सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था कराई। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से समय पर इलाज संभव हो सका। जिला अस्पताल रेफर किए गए घायल गंगा सिंह (25) हरदोई, अमित (20) हरदोई, सुरजीत पाठक (35) जानकीपुरम लखनऊ, जीत सिंह (60) पीलीभीत, दलजीत सिंह (18) सीतापुर, आर्य यादव (31) जौनपुर, मनीषा सिंह अलीगंज सेक्टर-8 लखनऊ, संगीता सिंह अलीगंज सेक्टर-8 लखनऊ, राम सहनी (42) हरदोई एवं रामजी यादव (32) हरदोई। सीएचसी अमेठी भेजे गए घायल नवनीत तिवारी (46) झारखंड, अशोक मौर्य (40) चंदौली, आकांक्षा (26) अलीगंज लखनऊ, गोविंद कुमार मिश्रा (33) पीलीभीत, प्रमोद तिवारी (28) मिर्जापुर, रोधजो मिश्रा (53) जौनपुर, राकेश सिंह (42) गाजीपुर एवं नीलम यादव (28) जौनपुर।