ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमहिला के शव पर से गुजरते रहे वाहन

महिला के शव पर से गुजरते रहे वाहन

कानपुर रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। सड़क पर पड़े शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। जिससे शव क्षत विक्षत हो गया। काफी देर बाद पुलिस पहुंची और उसकी पहचान कराने...

महिला के शव पर से गुजरते रहे वाहन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 13 Aug 2017 11:18 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। सड़क पर पड़े शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। जिससे शव क्षत विक्षत हो गया। काफी देर बाद पुलिस पहुंची और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, पर कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार देर रात करीब दो बजे स्कूटर्स इंडिया चौराहा के पास 50 वर्षीय एक महिला की हादसे में मौत हो गई। शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। डेढ़ घंटे के बाद गश्त पर निकले सिपाही दिलीप कुमार की निगाह शव पर पड़ी तो उन्होंने थाने पर सूचना दी। पुलिस का कहना है महिला मानसिक रूप से बीमार थी। वह आस-पास घूमती हुई देखी जाती थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें