Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsInvest UP s Key Role in Making Uttar Pradesh a Future-Ready Investment Hub through Global Partnerships
लुई ड्रेफस और सिफी टेक्नोलॉजी यूपी में करेगी निवेश

लुई ड्रेफस और सिफी टेक्नोलॉजी यूपी में करेगी निवेश

संक्षेप:

Lucknow News - - सौर ऊर्जा, एआई और रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए हुआ करार

Jan 19, 2026 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

-वैश्विक साझेदारियों के जरिए उत्तर प्रदेश को फ्यूचर-रेडी निवेश हब बनाने में इन्वेस्ट यूपी की अहम भूमिका लखनऊ, विशेष संवाददाता स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) में लुई ड्रेफस ने कृषि व्यापार व कमोडिटी बेस्ड उत्पादन और सिफी टेक्नोलॉजीज ने डेटा सेंटर स्थापित करने में रुचि दिखाई है। इसके साथ ही सोमवार को सौर ऊर्जा, एआई और रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए इंवेस्ट यूपी ने करार किए हैं। यूपी सरकार ने दावोस 2026 में ₹9,750 करोड़ के करार (MoU) किए। सिफी ने नोएडा में एआई रेडी और रिन्यूएबल एनर्जी आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने में रुचि दिखाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रस्तावित ₹1,600 करोड़ के निवेश में अत्याधुनिक एयर-कूलिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा, जिससे जल की खपत में कमी आएगी। इसके साथ ही डेटा सेंटर के आसपास एआई सिटी विकसित करने, गूगल और मेटा जैसे वैश्विक टेक लीडर्स के साथ साझेदारी तथा स्टारलिंक कनेक्टिविटी को जोड़ने की योजना पर भी चर्चा हुई। सिफी द्वारा एग्रीटेक, हेल्थकेयर, मेडिकल डिवाइस, शिक्षा, महिला स्वास्थ्य और लॉ एंड ऑर्डर जैसे क्षेत्रों में एआई आधारित समाधान विकसित करने की संभावनाएं भी तलाशी गईं। यूपी से गए प्रतिनिधिमंडल में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ अधिकारियों ने वहां कई बैठकें कीं। यूपी ने वहां सेल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ ₹8,000 करोड़ का करार किया। इसमें 500 मेगावाट क्षमता वाले कृषि अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। समझौते के अनुसार, सेल लगभग 20 बायोमास पावर प्लांट लगाएगी, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 25 मेगावाट होगी। ये संयंत्र मुख्य रूप से धान उत्पादन वाले 16 चिह्नत जिलों में स्थापित किए जाएंगे। नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ पराली प्रबंधन की चुनौती के समाधान में भी मदद मिलेगी। सिफी टेक्नोलॉजीज के साथ ₹1600 करोड़ के निवेश के लिए करार हुआ। योमन के साथ ₹150 करोड़ के निवेश का करार हुआ।