
10वें वर्ष में यूथ फेस्टिवल की होगी 'दस्तक'
Lucknow News - dastak
10वें वर्ष में यूथ फेस्टिवल की होगी 'दस्तक'

-आज से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शुरू हो रहा है यूथ फेस्टिवल 'दस्तक' का 10वां संस्करण 19
-21 फरवरी तक चलेंगी प्रतियोगिताएं, शीरोज में किया गया ओरिएंटेशन
-शहीदों की याद में जलेगी 'एकता ज्योति'
लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता
शहर में पिछले 10 वर्षों से हो रहा चर्चित यूथ फेस्टिवल 'दस्तक' मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शुरू हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए 'एकता ज्योति' जलाकर होगी, वहीं बुधवार को दिन 'विश्व सामाजिक न्याय दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।
इन मुद्दों पर होगी बात: यूथ फेस्टिवल की कन्वेनर संगीता जायसवाल ने बताया कि इस बार का यूथ फेस्टिवल 'सामाजिक-आर्थिक गैरबराबरी', 'पानी का संकट', 'जेंडर' और 'सामाजिक सद्भाव' के मुद्दों पर आधारित होगा। फेस्टिवल की सारी प्रतियोगिताएं भी इन्हीं मुद्दों पर केन्द्रित होंगी। वहीं आयोजन की थीम 'सामाजिक बदलाव में युवाओं की भूमिका' रखी गई है।
ये होंगी प्रतियोगिताएं-
थियेटर, कला, पेंटिंग, पोस्टर, मेहंदी, रंगोली, डिबेट, न्यूज रिपोर्टिंग, शॉर्ट व डाक्यूमेंट्री फिल्म, फोटोग्राफी, कविता लेखक, डांस, गायन आदि। इन प्रतियोगिताओं में शहर भर के कॉलेजों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
दस्तक की खास बातें-
-प्रेमचंद की कहानियों से लेकर तमाम अन्य मुद्दों पर दिखाई जाएगी कई फिल्में।
-वॉटर एड, एक्शन एड, ऑक्सफेम, विज्ञान, आली, लोकमित्र जैसी कई सामाजिक संस्थाओं के लगेंगे कैम्प।
-पेंटिंग प्रदर्शनी, फोटो प्रदर्शनी और कई वर्कशॉप।
-75 से ज्यादा विशेषज्ञ आएंगे।
-कविताओं, पोस्टर और इंस्टालेशन से सजेगा परिसर।
-प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दस्तक के फेसबुक पेज पर उपलब्ध है। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर भी करा सकते हैं नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन।
-दास्तानगोई, स्टैंड अप कॉमेडी और डिजिटल पोस्टर जैसी नई प्रतियोगिताएं भी होंगी।
आज की प्रतियोगिताएं-
(प्रतियोगिताएं सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएंगी)
कविता लेखन और वाचन, रंगोली, वॉल मैगजीन, थीम डेकोरेशन, एक्सटेम्पोर, संस्मरण लेखन, न्यूज रिपोर्टिंग, ऑन दि स्पॉट पेंटिंग/कोलाज/कार्टून मेकिंग, मोबाइल व डीएसएलआर फोटोग्राफी, मेहंदी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


