ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोमती सफाई में डालीगंज वालों का भगीरथ प्रयास 

गोमती सफाई में डालीगंज वालों का भगीरथ प्रयास 

गोमती नदी को साफ करने का बीड़ा डालीगंज में रहने वाले मुट्ठी भर लोगों ने उठाया है। छह महीने से ये लोग प्रत्येक रविवार को नदी और घाट की सफाई के लिए सुबह-सुबह पहुंच जाते हैं। इनको नदी की सफाई करते हुए 29...

गोमती सफाई में डालीगंज वालों का भगीरथ प्रयास 
पल्लव शर्मा,लखनऊ | Mon, 07 Jan 2019 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

गोमती नदी को साफ करने का बीड़ा डालीगंज में रहने वाले मुट्ठी भर लोगों ने उठाया है। छह महीने से ये लोग प्रत्येक रविवार को नदी और घाट की सफाई के लिए सुबह-सुबह पहुंच जाते हैं। इनको नदी की सफाई करते हुए 29 रविवार यानी करीब सात माह हो चुके हैं। दो घंटे श्रमदान करके नदी को जीवनदायनी बनाने में अपना पूरा सहयोग देते हैं। वे शहर के लोगों से भी सफाई में जुटने की अपील करते हैं। 
   उनकी इस मुहिम में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भी बड़ी संख्या में जुटते हैं। धीरे-धीरे शुरू हुए इस प्रयास ने बड़ा रूप लेना शुरू कर दिया है। इन लोगों ने अपने संगठन का नाम स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना रखा है। देशभक्ति के गीतों के बीच ये लोग अपने ससांधनों से सफाई में जुट जाते हैं। ठंड हो, बरसात हो या गर्मी का मौसम। कुछ लोग नदी में उतरते हैं तो कुछ लोग घाटों की सफाई करते दिखते हैं। इनके उत्साह में कोई कमी नहीं दिखती है। अपना तन, मन और धन लगाकर गोमती को फिर से जीवनदायिनी बनाना ही इनका उद्देश्य है। इनका प्रयास इसलिए भी सराहनीय है क्योंकि लगातार 29वें रविवार को फिर से ये सुबह साढ़े छह बजे गोमती को साफ करने पहुंच गए। 

खुद के संसाधन लेकर पहुंचे 30 लोग
रविवार सुबह साढ़े छह बजे चार पहिया गाड़ी और कुछ बाइक सवार गोमती नदी पर चित्रगुप्त घाट के पास इकट्ठा हुए। भारत माता का जयकारा लगाया और इनमें शामिल पूर्व पार्षद रणजीत सिंह हाथों में फावड़ा लेकर नदी में उतर पड़े। उन्होंने नदी से मलबा निकालना शुरू किया। धीरे-धीरे 30 लोग इकट्ठे हो गए। 

नदी प्रदूषणमुक्त हो, घाट चमचमाएं
अभियान के संयोजक रणजीत सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि गोमती प्रदूषणमुक्त हो और जनता को शुद्ध पानी मिले। घाट चमचमाएं और वहां हरे-भरे पार्क हों। इस सोच के साथ स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना और सिविल डिफेंस के पदाधिकारी लगातार यहां गोमती की सफाई करने आते हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें