युवती से किया प्रेम विवाह, दहेज के लिए किया प्रताड़ित
Lucknow News - लखनऊ,संवाददाता। आशियाना इलाके में एक युवक ने दलित युवती से प्रेम विवाह किया। आरोप

लखनऊ,संवाददाता। आशियाना इलाके में एक युवक ने दलित युवती से प्रेम विवाह किया। आरोप है कि दहेज के लिए युवक उसे प्रातड़ित करता है। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आशियाना थाने में पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।संजय गांधी मार्ग आजाद नगर निवासी शीला गौतम ने बताया कि 25 जनवरी 2023 को आशियाना के स्वरूप चंद्र खेड़ा के रहने वाले सुमित गुप्ता संग प्रेम विवाह हुआ था। उसके बाद सास शांति, ससुर मुन्नी लाल उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे गाली-गलौज करने लगी।
पति सुमित शराब पीकर घर आते हैं और मारपीट करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि बीती 27 मार्च 2023 में पति ने उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की। उसके गर्भ में पल रहा एक माह का बच्चे का गर्भपात हो गया। उसका पति उसके मायके पहुंच गया और पांच लाख रुपये व सोने की चेन की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पति ने ससुराल न आने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


