दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 आज से लखनऊ में
Lucknow News - लखनऊ में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 17 से 18 अप्रैल को दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। मंत्री धर्मपाल सिंह उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव में 10,000 पशुपालक और दुग्ध उत्पादक भाग लेंगे। कार्यक्रम वेब कास्टिंग और लाइव यूट्यूब के माध्यम से भी प्रसारित होगा।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर कल 17 से 18 अप्रैल तक राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। दुग्ध विकास, पशुधन एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। दुग्ध मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस दुग्ध स्वर्ण महोत्सव में विभिन्न माध्यमों से प्रदेश भर के 10 हजार पशुपालक, दुग्धउत्पादक एवं निवेशक भाग लेंगे। महोत्सव से वेब कास्टिंग व लाइव यूट्यूब के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के साथ-साथ देश-विदेश के लाखों गौ पालक/निवेशकों को भी जोड़ा जाएगा। महोत्सव में दुग्ध विकास की विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करने वाले पशुपालकों एवं निवेशकों को सम्मानित/पुरस्कृत भी किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


