ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊआशियाना के डेरी संचालकों पर चला नगर निगम का डंडा ,

आशियाना के डेरी संचालकों पर चला नगर निगम का डंडा ,

नगर निगम व आशियाना पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान37 जानवर पकड़े गएलखनऊ। प्रमुख संवाददातानगर निगम व आशियाना पुलिस ने किला चौकी क्षेत्र के रिहायसी इलाकों में अवैध रूप से संचालित डेरियों के खिलाफ अभियान...

आशियाना के डेरी संचालकों पर चला नगर निगम का डंडा ,
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 08 Sep 2017 10:17 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम व आशियाना पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान37 जानवर पकड़े गएलखनऊ। प्रमुख संवाददातानगर निगम व आशियाना पुलिस ने किला चौकी क्षेत्र के रिहायसी इलाकों में अवैध रूप से संचालित डेरियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान डेरी संचालकों के 27 पशुओं का चालान किया गया और पकड़कर नगर निगम के वाहनों से पीजीआई स्थित कांजी हाउस भिजवाया गया। इसके अलावा क्षेत्र में घूम रहे 10 आवारा पशुओ को भी पकड़ा गया।चला अतिक्रमण अभियाननगर निगम जोन तीन की ओर से शुक्रवार को डालीगंज में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने भेदभाव का आरोप लगाया। ज्यादातर दुकानदारों ने दुकान के आगे कब्जा कर रखा है। टिन शेड रखे हैं लेकिन नगर निगम ने कुछ दुकानों के खिलाफ ही कार्रवाई की गई। जोनल अधिकारी राजेश गुप्त ने बताया कि अभियान के दौरान 17 स्थाई व 140 अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। उन्होंने व्यापारियों के आरोपों को खारिज किया है। इसके अलावा जोन पांच में अवध चौराहे से आलमबाग चौराहे तक अभियान चलाकर 120 से अधिक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें