साइबर ठगों ने चार ट्रांजेक्शन में महिला के खाते से उड़ाए 1.49 लाख रुपये

Apr 20, 2026 11:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में एक महिला ने साइबर ठगों द्वारा 1.49 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनने की शिकायत की है। ठगों ने यूपीआई के माध्यम से चार ट्रांजेक्शन में रकम चुराई। महिला ने तुरंत बैंक और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगों की पहचान के लिए तकनीकी सुराग तलाश रही है।

साइबर ठगों ने चार ट्रांजेक्शन में महिला के खाते से उड़ाए 1.49 लाख रुपये

काकोरी,लखनऊ,संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिजिटल युग में साइबर अटैक थमने का नाम नहीं ले रहे। लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में एक बार फिर साइबर ठगों ने एक महिला को अपना शिकार बनाते हुए उसके बैंक खातों से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.49 लाख रुपये की रकम पार कर दी। पीड़िता को इस ठगी का अहसास तब हुआ जब खाते से रकम जा चुकी थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काजी खेड़ा निवासी कंचन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल 2026 की शाम करीब सात बजे के बाद अचानक उनके मोबाइल पर बैंक से मैसेज आने शुरू हुए।

देखते ही देखते एक के बाद एक चार ट्रांजेक्शन के संदेश आए और पलक झपकते ही उनके बैंक ऑफ इंडिया तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों से मोटी रकम गायब हो चुकी थी। साइबर ठगों ने इतनी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया कि पीड़िता को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला।पीड़िता कंचन के अनुसार साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से उनके खातों से चार बार में रकम ट्रांसफर की। पहले ट्रांजेक्शन में 48,999 रुपये, दूसरे में 49,998 रुपये, तीसरे में फिर 49,998 रुपये और चौथे ट्रांजेक्शन में 2,700 रुपये निकाले गए। इस तरह कुल 1,49,696 रुपये की रकम अज्ञात साइबर ठगों के खातों में चली गई। गौरतलब है कि ठगों ने जानबूझकर प्रत्येक ट्रांजेक्शन की राशि 50 हजार से कम रखी, ताकि बैंकिंग सतर्कता तंत्र को चकमा दिया जा सके और संदेह न हो।पीड़िता ने बताया कि जब उन्हें इन ट्रांजेक्शन की जानकारी हुई तो वे हक्की-बक्की रह गईं। उन्होंने तत्काल बैंक को सूचित किया और काकोरी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि साइबर ठगों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और उनकी गाढ़ी कमाई की रकम वापस दिलाई जाए।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उन बैंक खातों की पड़ताल कर रही है जिनमें रकम ट्रांसफर की गई है। यूपीआई ट्रांजेक्शन से जुड़े तकनीकी सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। साइबर सेल की मदद से डिजिटल फुटप्रिंट खंगाले जा रहे हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।